सीएम के OSD जवाहर ने दिया आश्वासन, 15 दिन के अंदर होगी धरना दे रहे ग्रुप डी उम्मीदवारों की जॉइनिंग

पंचकूला | खेलकोटे से ग्रुप डी में सेलेक्ट हुए उम्मीदवार पिछले कई दिनों से जॉइनिंग के लिए मांग कर रहे थे. जब उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उम्मीदवारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था. बता दे पंचकूला जिले के सेक्टर- 5 में खेल कोटे से ग्रुप- डी में चयनित उम्मीदवार पिछले कई दिनों ज्वाइनिंग की मांग कर रहे हैं और धरने पर बैठे हैं. पिछले कई दिनों से सरकार प्रदर्शनकारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही थी लेकिन अब सीएम के OSD जवाहर ने धरनास्थल का दौरा किया है.

JOB

धरना खत्म करवाने पहुंचे मुख्यमंत्री के OSD जवाहर यादव

धरने के बाद भी कोई रिस्पांस न मिलने की वजह से कल प्रदर्शनकारियों ने धरने को आमरण अनशन में बदल दिया था. आज धरना खत्म करवाने के लिए धरना स्थल पर मुख्यमंत्री के OSD जवाहर यादव पहुंचे. धरने पर बैठे ग्रुप- डी के चयनित उम्मीदवारों से मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि मैं आपके पास मुख्यमंत्री का संदेश लेकर आया हूं.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

15 दिन के अंदर जॉइनिंग का आश्वासन

जवाहर यादव ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है, जिसके चलते लंबे समय से धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने आज धरना समाप्त कर दिया है. मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि अभ्यर्थियों को 15 दिन के अंदर ज्वानिंग दी जाएगी. उम्मीदवारों ने भी इसी आधार पर अपने धरने को खत्म किया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.