हरियाणा में ग्रुप C कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब बनेगा कॉमन कैडर; होगा यह फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप C के कर्मचारियों को अब पसंद के दूसरे विभाग में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा. किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड- निगम और सरकारी प्रतिष्ठान में दो साल का प्रिवेशन पीरियड पूरा कर चुके कर्मचारियों को दूसरे विभाग में ट्रांसफर का अधिकार मिलेगा. मानव संसाधन विभाग ने तृतीय श्रेणी का कॉमन कैडर बनाने के लिए ट्राफ्ट तैयार कर लिया है. जिस पर वित्त विभाग और विधायी विभाग की मुहर लगना शेष है. प्रदेश सरकार पहले ही सभी विभागों में ग्रुप सी के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं कर चुकी है.

College Girls

बढ़ेंगे पदोन्नति के अवसर

डायरेक्ट भर्ती और प्रमोशन से तृतीय श्रेणी पद पाने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ होगा. बिल को मंजूरी मिलने के बाद, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के लिए पदन्नति के अवसर बढ़ेंगे. वर्तमान में जब किसी व्यक्ति को नियमित आधार पर नियुक्त मिलती है तो वह सेवानिवृत्ति की तिथि तक उसी विभाग में कार्यरत रहता है.

उस व्यक्ति का नाम उस विभाग की वरिष्ठता सूची में शामिल होता है, जिसमें उसे नियुक्त किया गया है. आमतौर पर सभी विभागों में प्रत्येक काडर पद की वरिष्ठता सूची हरियाणा में स्थित हेड अफिस और फील्ड कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग बनाई जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

खत्म होगा भेदभाव

इसके बाद, कर्मचारियों को लागू होने वाले विभागीय सेवा नियमों में नियम और शर्तो के अनुसार प्रमोशन मिलता है. इस प्रविधान के तहत सेवा नियमावली की अनुमति के अलावा फील्ड काडर के कर्मचारियों और हेड ऑफिस के कर्मचारियों क़ो फील्ड में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता.

अधिकतर विभागों में ग्रुप- सी पद के फील्ड काडर के कर्मचारियों को आगे प्रमोशन पाने के लिए 10 से 20 साल तक इंतजार करना पड़ता है जबकि एक ही पद पर हेड ऑफिस के कर्मचारियों को फील्ड कैडर के कर्मचारियों की अपेक्षा में पहले प्रमोशन मिलता है. कॉमन काडर के बनने से यह भेदभाव खत्म हो जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.