हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भरी हुंकार, 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

चंडीगढ़, Haryana Congress List | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. सूबे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी BJP 67 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं तो वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी हुंकार भरते हुए 31 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर लिए हैं.

CONGRESS

इस लिस्ट को फाइनल करने के लिए दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी की जगह पर आज सोनिया गांधी शामिल हुई थीं. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ-साथ समिति से जुड़े कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे थे. पहली लिस्ट में 31 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

कांग्रेस पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

गढ़ी- सांपला किलोई: भुपेंद्र हुड्डा

बरोदा: इंदू राज नरवाल

रोहतक: भारत भूषण बत्रा

झज्जर: गीता भुक्कल

रेवाड़ी: चिरंजीव राव

बादली: कुलदीप वत्स

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस भर्ती पीएमटी में आधार से होगा उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, आधार को कर लें अनलॉक

जुलाना: विनेश फोगाट

कलानौर रिजर्व: शकुंतला खटक

महेंद्रगढ़: राव दान सिंह

कालका: प्रदीप चौधरी

गोहाना: जगबीर मलिक

होडल: उदयभान

नारायणगढ़: शैली चौधरी

साढ़ौरा: रेणु बाला

रादौर: बिशन लाल सैनी

लाडवा: मेवा सिंह

शाहबाद: रामकरण काला

नीलोखेड़ी: धर्मपाल गोंदर

असंध: शमशेर गोगी

समालखा: धर्म सिंह छोकर

खरखोदा: जयबीर सिंह

सोनीपत: सुरेन्द्र पंवार

सफीदों: सुभाष गांगोली

कालांवाली: शीशपाल सिंह

डबवाली: अमित सिहाग

बहादुरगढ़: राजेन्द्र सिंह जून

बेरी: रघुबीर कादियान

नूंह: आफताब अहमद

फिरोजपुर झिरका: इंजिनियर मामन खान

पुनहाना: मोहम्मद इलियास

फरीदाबाद NIT: नीरज शर्मा

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.