HKRN से कार्यरत शिक्षकों को राहत, 30 नवंबर तक बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत स्कूलों में कार्य करने वाले टीजीटी अध्यापकों को एक बड़ी खुशखबरी दी गई है. बता दें कि टीजीटी शिक्षकों के कॉन्ट्रैक्ट की समयावधि को बढ़ा दिया गया है. जी हाँ अब इन शिक्षकों का अनुबंध 30 नवंबर तक बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं. HKRN के जरिये अनुबंध आधार पर विभाग में TGT के विभिन्न विषयों के पदों पर कार्यरत अध्यापकों का अनुबंध 30 नवंबर तक बढ़ाने  के बारे में निर्देश दिए गए है.

Teacher Madam

 30 नवंबर तक बढ़ा अनुबंध

अब यह टीजीटी अध्यापक 30 नवंबर तक विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं देंगे. इसे लेकर निदेशालय की तरफ से लेटर जारी किया गया है. निदेशालय द्वारा पत्र कमांक 15/ 117- 2024 TGT R&A(2) दिनांक 27.08.2025 (प्रति संलग्न) के तहत TGT के पदों पर HKRNL के जरिये अनुबन्ध आधार पर लगे अध्यापकों (जिनको सरप्लस होने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया गया था) का अनुबन्ध दिनांक 30.09.2025 तक बढ़ाया गया था.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

शिक्षकों को राहत

जिसे अब मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के अ.शा. पत्र क्रमांक 16/7/2015-2 HR-III दिनांक 23.10.2025 के आलोक में इनका अनुबन्ध अब दिनांक 30.11.2025 तक बढ़ाया जाता है. ये अध्यापक वर्तमान में जिन विद्यालयों में कार्य कर रहें हैं वहीं पर कार्य करते रहेगें. जल्द ही, उक्त सरप्लस अध्यापकों को अन्य स्कूलों में वर्कलोड के आधार पर समायोजित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.