हरियाणा CET के लिए खुला करेक्शन पोर्टल, जानें किन्हें मिलेगा श्रेणी सुधार का मौका

चंडीगढ़, Haryana CET | हरियाणा में लगभग 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. इन भर्तियों को पूरा किया जाएगा. ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए 26- 27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन किया गया था. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने करेक्शन पोर्टल खोल दिया है. परीक्षा में शामिल हुए युवा 24 अक्टूबर की रात 11:59 मिनट तक दस्तावेजों में गलतियां ठीक करवा सकते हैं.

HSSC

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

परीक्षा के लिए आवेदन करते समय सरल पोर्टल पर खामियों के चलते युवाओं के कैटिगरी सर्टिफिकेट नहीं बन पाए थे. ऐसे में आयोग द्वारा कहा गया था कि युवाओं को रिजल्ट से पहले अपनी कैटेगरी ठीक करने का मौका दिया जाएगा. सीईटी के दौरान जिन आवेदकों ने 14 जून या इससे पहले केटेगरी सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था उन्हीं अभ्यर्थियों को श्रेणी में सुधार के लिए प्रमाण पत्र अपलोड करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान कटाई शुरू होते ही प्रशासन सख्त, खेत में किया यह काम तो दर्ज होगी FIR

करेक्शन पोर्टल पर आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को 14 जून तक ओबीसी (पिछड़ा वर्ग), ओएससी (अन्य अनुसूचित जाति), डीएससी (वंचित अनुसूचित जाति) आदि जाति प्रमाण पत्र जमा कराने में परेशानी आईं हैं उन्हें ही श्रेणी सुधार का चांस मिलेगा. हिम्मत सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों को श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करने में उस वक़्त दिक्कत आई थी वह अब श्रेणी को ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. करेक्शन पोर्टल पर आवेदन के दौरान ही प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि नज़र आएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.