हरियाणा में गौरक्षा के नाम पर अब नहीं चलेगी गुंडागर्दी, हर जिले में बनेगा गोरक्षा संगठन

चंडीगढ़ | गौरक्षा के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी पर नकेल कसने के लिए हरियाणा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसके लिए हर जिले में गौरक्षा संगठन गठित किया जाएगा. शुरुआती दौर में इसकी शुरुआत दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले से होगी. इस संगठन में सरकार के अधिकारी भी शामिल होंगे. इस दिशा में 17 मार्च को गुरुग्राम प्रशासन की एक बैठक होगी.

cow gaay

बता दें कि भिवानी जिले के लोहारू क्षेत्र में गौ- तस्करी के दो संदिग्धों को जिंदा जलाकर मार दिया गया था. तब से हरियाणा सरकार इस दिशा में अलर्ट मोड पर आ गई है. इस मामले में पुलिस और सरकारी अधिकारियों के साथ तस्वीरों में अपराधियों की मौजूदगी ने हर किसी को हैरत में डाल दिया था. इसके बाद, सरकार इस मामले को लेकर पहले से अधिक गंभीर हो गई है.

2021 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन

हरियाणा सरकार ने जुलाई 2021 में गायों की तस्करी रोकने को लेकर राज्य स्तरीय विशेष गौ संरक्षण कार्य बल समिति गठित करने का नोटिफिकेशन जारी किया था. इस नोटिफिकेशन में गौ वध रोकने और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने समेत आवारा मवेशियों के पुनर्वास को लेकर व्यवस्था की गई थी.

20 हजार गौरक्षक एक्टिव

भिवानी डबल मर्डर मामले के बाद हरियाणा में गौरक्षकों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस की खुफिया रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हरियाणा में गौ रक्षकों के नेटवर्क का जाल बिछा हुआ है. बजरंग दल, गौरक्षा दल और गोपुत्र सेना से लगभग 20 हजार युवा जुड़े हुए हैं. हालांकि, हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ये गौरक्षक राज्य की आधिकारिक टास्क फोर्स का हिस्सा नहीं हैं.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

बता दें कि हरियाणा सरकार ने नोडल अधिकारी के रूप में डीएसपी के साथ एक गोरक्षा टास्क फोर्स गठित की थी. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि हजारों युवा गौ रक्षा से जुड़े संगठनों के लिए अपनी मर्जी से काम करते हैं और सरकार की ओर से इन्हें किसी भी तरह के आईडी कार्ड जारी नहीं किए जातें हैं.

अपराधियों के सम्पर्क में युवा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ ऐसे प्रमाण मिले हैं. जिनके अनुसार, गौरक्षक कुछ अपराधियों के सम्पर्क में भी आ रहें हैं. ये अपराधी बेरोजगार युवाओं को खासतौर पर टारगेट बना रहे हैं और उनके साथ अपना पर्सनल नंबर साझा कर हरसंभव मदद का भरोसा दे रहे हैं. कई युवा इन अपराधियों के निर्देश पर बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.