मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 5G के नाम पर कोरोना की अफवाहें फैलाने वालों पर हों सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी डीसी व एसपी को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि 5G से कोरोना फैलने की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि ऐसे कोई साक्ष्य नहीं है जिससे ये साबित हो कि 5G की टेस्टिंग से कोरोना फैल रहा है. कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की अफवाहें फैलाकर समाज में भ्रान्ति पैदा तो कर ही रहे हैं साथ ही 5G टावरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसलिए टेलिकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

mobile tower
उन्होंने बताया कि कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट कहा है कि 5G की टेस्टिंग से कोरोना का कोई संबंध नहीं है. सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है. अभी तक तो देश में 5G की टेस्टिंग भी शुरू नहीं हुई है. केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि इन अफवाहों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. कुछ असामाजिक तत्व समाज में डर फैलाने का काम कर रहे हैं. इसलिए सभी डीसी और एसपी को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.