DHBVN ने औद्योगिक इकाइयों को दी बड़ी राहत, इंडस्ट्रीज को रात में सस्ती दरों पर मिलेगी बिजली

चंडीगढ़ | सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में स्थित औद्योगिक इकाइयों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि बिजली निगम ने सर्दी में रात को बिजली की डिमांड घटने पर औद्योगिक इकाइयों को सस्ती दरों पर बिजली देने का फैसला लिया है.

Power Cut Bijli Electricity Bulb

सस्ती दरों पर मिलेगी बिजली

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा इंडस्ट्रीज के एचटी कनेक्शन पर नाइट टाइम टैरिफ लगाएगा. रात को 10 से सुबह साढ़े 5 बजे तक इंडस्ट्री चलाने पर इन उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में छूट मिल सकेगी. बड़ी इंडस्ट्रीज को योजना से 3 रुपए प्रति यूनिट तक का लाभ होगा. 66 kV लाइंस की इंडस्ट्रीज को नॉर्मल चार्ज 6.75 रुपए प्रति यूनिट लगता है.

यह रहेगा ट्रैफिक

ऑफ पीक ऑवर्स: रात को 10 बजे से सुबह 5.30 बजे तक 11 kV और 33 kV लाइंस पर क्रमशः 4.85 रुपए प्रति किलावट और 66 kV लाइंस पर 3.75 रुपए प्रति किलोवाट.

पीक ऑवर्स: शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक 11 kV पर 6.95 रुपए प्रति किलोवाट, 33 kV पर 6.85 रुपए प्रति किलोवाट और 66 kV पर 6.75 रुपए प्रति किलावट. इसके साथ ही पीक लोड एक्जेंपसन चार्ज पीएलईसी भी देना होगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

नॉर्मल ऑवर्स: सुबह 5.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक 11 kV पर 6.95 रुपए प्रति किलोवाट, 33 kV पर 6.85 रुपए प्रति किलोवाट और 66 kV पर 6.75 रुपए प्रति किलावट. इसके साथ पिक लोड एक्जेंपसन चार्ज पीएलईसी नहीं लगेगा.

औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी राहत

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के इस फैसले से प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. इन्हें सस्ती दरों पर बिजली की सुविधा का लाभ मिल सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.