हरियाणा के कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों की फीकी नहीं होगी दीपावली, मिलेगा अटका हुआ वेतन

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राजकीय विद्यालयों में काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों और लैब असिस्टेंट की दीपावली फीकी नहीं जाएगी. इन्हें दीपावली से पहले उन्हें 3 महीने से अटका हुआ वेतन दिया जाएगा.

Ladies Teacher

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से राज्य के सभी जिलों में कार्यरत कंप्यूटर फैकल्टी और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट्स के वेतन के लिए बजट आवंटित किया जा चुका है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान कटाई शुरू होते ही प्रशासन सख्त, खेत में किया यह काम तो दर्ज होगी FIR

सितंबर महीने तक का वेतन

निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी किये गए हैं कि जुलाई से सितंबर माह तक की अवधि के वेतन के भुगतान के लिए आवंटित राशि तुरंत प्रभाव से संबंधित स्कूलों के पास ट्रांसफर की जाए. जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना किसी विलम्ब के स्कूलों तक आवंटित राशि पहुंचाई जाए. ऐसे में कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों की दिवाली भी खुशियों भरी होने वाली है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.