हरियाणा में सुरक्षा जवानों का दस्तावेज सत्यापन मुफ्त, 300 रुपये का शुल्क माफ

चंडीगढ़ | महंगाई के दौर में सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन में होने वाली छोटी सी बढ़ोतरी भी बड़ी राहत लेकर आती है। हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों को ऐसा ही तोहफा दिया है। सरकार ने इनके महंगाई भत्ते (DA) में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से 483 प्रतिशत के बजाय 497 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

Document Verification

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों को चार महीने का एरियर जनवरी के वेतन के साथ दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले का लाभ अभी केवल पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा।

इन्हें करना होगा इंतजार

वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए इंतजार करना होगा। इसी तरह छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी अभी राहत नहीं मिली है। उनके डीए में बढ़ोतरी को लेकर फिलहाल आदेश जारी नहीं हुए हैं।

DA पहले ही बढ़ा

सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में प्रदेश सरकार हाल ही में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। इसके बाद उनका डीए बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.