खाटूश्यामजी जाने वालो के जरुरी खबर, जन्माष्टमी के दिन इतने समय तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

चंडीगढ़ | खाटूश्यामजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जाने का इंतजार कर रहे भक्तजनों के लिए एक बेहद ही जरूरी खबर सामने आ रही है. बता दें कि 7 सितंबर दिन गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व पर श्री श्याम बाबा की विशेष सेवा पूजा होने के कारण बाबा श्याम के दर्शन रात्रि 9.30 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक बंद रहेंगे.

Khatu Shyam Mandir

अंतः सभी श्याम भक्तों से अपील है कि इस समयावधि के उपरान्त ही बाबा श्याम के दर्शन हेतु पधारें. मंदिर प्रबंधन समिति ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कृपया व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें.

देश- विदेश में जोरदार मान्यता

बता दें कि श्याम जी की मान्यता हरियाणा- राजस्थान तक ही सीमित नहीं बल्कि पूरे देश में है. देशभर के अलावा, विदेशों से भी खाटू श्याम जी के भक्त हर साल खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आते हैं. यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या का एक बड़ा आंकड़ा मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन के लिए पहुंचता है.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

होली के दौरान जो 15 दिवसीय मेला लगता है, उस मेले में पचास लाख से भी अधिक श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं. इसके अलावा, साल भर में करीब 10 करोड़ लोग बाबा श्याम के दीदार को पहुंचते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.