हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, इस महीने आयोजित होगी HTET परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि बोर्ड चैयरमैन पवन शर्मा ने HTET परीक्षा और बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी घोषणा की गई है. उन्होंने बताया है कि HTET 2025 परीक्षा अप्रैल और मई महीने में आयोजित की जाएगी.

HTET

हरियाणा में दुबारा होगा पोर्टल ओपन

उन्होंने कहा है कि उम्मीदवारों के लिए दुबारा पोर्टल खोल दिया गया है. इससे जिन अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका नहीं मिला या जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाएं उनको दुबारा मौका मिलेगा, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सके. इस खबर से हजारों अभ्यार्थियों को राहत मिली है. इसके साथ, बोर्ड की ओर से परीक्षा व्यवस्था को लेकर तगड़े इंतजाम किए गए है.

चैयरमैन ने हाल ही में संपन्न हुई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चर्चा की और कहा कि सबसे पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. आने वाले 15 मई तक 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होगा. इससे छात्रों को अपने अंकों का जल्द पता चलेगा और वे आगे की योजना बना सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, PM के दौरे को लेकर चर्चा के साथ कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

स्टाफ और कर्मचारियों की प्रशंसा

चैयरमैन ने 10वीं व 12वीं की सफलतापूर्वक परीक्षाओं के संपन्न के लिए स्टाफ और कर्मचारियों की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा है कि परीक्षा की संभावित तारीख अप्रैल और मई के बीच रखी गई है. अंतिम तिथियां बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.