चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से 25 दिसंबर को साल 2024 और 2025 में गुड गवर्नेस से जुड़े शानदार इनोवेटिव काम करने वाले कर्मचारियों को गुड गवर्नेस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा. इसके लिए 13 दिसंबर तक आवेदन भेजे जा सकते हैं. प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, विभागाध्यक्ष और आईएएस ऑफिसर को छोड़कर सभी पात्र कर्मचारी (रेगुलर या कॉन्ट्रैक्ट वाले) अपने- अपने ऑफिस- हेड या विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर 13 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी अपलोड करेंगे अवार्ड
इसमें प्रोजेक्ट/ स्कीम प्रोग्राम का सिलेक्शन किया जाएगा और नामांकित किया जाएगा. स्टेट फ्लैगशिप अवॉर्ड पोर्टल के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी अवॉर्ड अपलोड करेंगे. स्टेट अवॉर्ड सभी कर्मचारियों के लिए पोर्टल पर अपलोड करने के लिए खुला है, जो राज्य स्तर पर दिए जाएंगे. हर जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट- लेवल अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दिए जाएंगे.
इस प्रकार किया जाएगा विजेताओं को फाइनल
कोई भी विभाग अपने- अपने डिपार्टमेंट में एक से अधिक स्कीम के लिए कर्मचारी का नाम प्रस्तावित कर सकता है. जितने भी आवेदन मिलेंगे उन आवेदनों की स्क्रूटनी और इवैल्यूएशन संबंधित एम्पावर्ड कमेटी द्वारा की जाएगी. उसके बाद, विजेताओं को फाइनल किया जाएगा. सभी विजेताओं को एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ एक अवार्ड सर्टिफिकेट और कैश प्राइज प्रदान किया जाएगा. इससे संबंधित विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर मौजूद है. यदि आप चाहे तो वेबसाइट पर जाकर इस बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
