चंडीगढ़ | कालेज काडर के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया विवादों में बनी हुई है. इस भर्ती पर कई सारे सवाल उठ चुके हैं. 1 जून को सुबह की शिफ्ट में आयोजित हिंदी सब्जेक्ट के सहायक प्राध्यापकों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट को रद्द कर दिया गया था. अब इस परीक्षा का आयोजन करने के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 10 अगस्त की तारीख निर्धारित की है.

3 जून को आर्डर जारी कर रद्द की गई थी परीक्षा
अब यह परीक्षा 10 अगस्त को सुबह की शिफ्ट में होगी. काफ़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिंदी विषय के सहायक प्राध्यापकों के स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रश्नपत्रों के सेट की सील टूटी होने की शिकायत की थी. आयोग की तरफ से 3 जून को ऑर्डर जारी करते हुए परीक्षा को रद कर दिया था. सभी अभ्यर्थी परीक्षा की नई तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे थे.
10 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा
एचपीएससी द्वारा बीज विकास निगम में क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर, रीजनल मैनेजर और एसटीओ के पदों पर भर्ती के लिए पिछले वर्ष 21 अगस्त को आयोजित सब्जेक्ट नालेज टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 10 अगस्त को सुबह की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं, वह ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.