करनाल जिला कोर्ट में क्लर्क भर्ती के लिए 30 नवंबर को होगी परीक्षा, इन बातों का रखना होगा ध्यान

करनाल | जिन भी उम्मीदवारों ने करनाल जिला कोर्ट में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है. बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जा चुका है. इसे लेकर नोटिस जारी हो चुका है. नोटिस के अनुसार, करनाल जिला कोर्ट में क्लर्क के 63 पदों के लिए 30 नवंबर 2025 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Clerk CBT Computer

30 नवंबर को होगा परीक्षा का आयोजन

जिन भी उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था वह इस नोटिस को चेक कर सकते हैं. यह नोटिस 6 नवंबर 2025 को जारी किया गया है. नोटिस के मुताबिक, इस ऑफिस में 6 महीने की अवधि के लिए तदर्थ आधार पर क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 30.11.2025 को आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

लिखित परीक्षा का समय और स्थान तथा बैठने की व्यवस्था इस कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समय के अनुसार अपलोड कर दी जाएगी. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार समय- समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.