हरियाणा में किसान 16 अगस्त तक करवाएं खरीफ फसलों का बीमा, नाममात्र प्रीमियम में मिलेगा बड़ा लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में 15 जिलों के किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. इन जिलों में जिन किसानों ने अभी तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के अंतर्गत खरीफ फसलों का बीमा नहीं करवाया है, वो 16 अगस्त तक इस काम को पूरा करें. खरीफ 2024 से रबी 2025- 26 की अवधि के लिए क्लस्टर- 2 में HDFC एग्रो इंश्योरेंस कंपनी और क्लस्टर- 3 में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी फसलों का बीमा करेगी.

Fasal Katai Kisan

ये 15 जिलें शामिल

क्लस्टर- 2 में 7 जिले अंबाला, करनाल, सोनीपत, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम तथा क्लस्टर- 3 में 8 जिले यमुनानगर, पानीपत, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, मेवात और चरखी दादरी शामिल हैं. इन जिलों में बीमा कंपनियों के चयन में देरी की वजह से किसान खरीफ फसलों का बीमा नही करवा पाए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

किसानों को देना होगा प्रीमियम

बीमा कंपनियां खरीफ फसलों में धान, बाजरा, मक्का, कपास और मूंग तथा रबी फसलों में गेहूं, चना, सरसों, सूरजमुखी और जौ का बीमा करेंगी. सरकार की ओर से बीमा कंपनियों को प्रीमियम के रूप में 1100 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा, जिसमें से किसानों को खरीफ फसलों के लिए एक से डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम देना होगा. शेष प्रीमियम राशि केंद्र और राज्य सरकार वहन करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.