हरियाणा में 8 से 9 अगस्त तक महिलाओं और बच्चों के लिए फ्री बस यात्रा, रक्षाबंधन पर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ | रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. दरअसल, रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं और 15 साल तक की आयु के बच्चों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इस विषय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस सुविधा से हजारों महिलाओं को फायदा पहुंचेगा, जो रक्षाबंधन पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करती हैं.

Haryana Roadways Bus

डिपो को निर्देश जारी

रोडवेज विभाग की साधारण बसों में महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे 8 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से 9 अगस्त रात 12:00 बजे तक बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे. इस योजना को लागू करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी डिपो को निर्देश जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आशा वर्करों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद पक्की नौकरी की जगी उम्मीदें

अंतिम निर्णय बाकी

स्टेज कैरिज बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान डॉक्टर धन सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य में लगभग 18000 सहकारी बसें संचालित होती हैं. डॉ. धन सिंह ने कहा कि यदि सरकार इन बस ऑपरेटरों को महिलाओं और बच्चों के मुफ्त सफर का किराया अदा करती है, तभी वे इस योजना को लागू कर पाएंगे. इस विषय में अंतिम निर्णय गुरुवार को लिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts