हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 32 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार द्वारा एक बड़ी खुशखबरी दी गई है. अगर आप भी सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की खबर हो सकती है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान निदेशालय के अनुरोध पर गैस रूम ऑपरेटर पदों की संख्या में बढ़ोतरी का फैसला किया है.

Job Student

हरियाणा में निकली भर्ती

आयोग द्वारा गैस रूम ऑपरेटर के पदों में बढ़ोतरी की गई है. आयोग ने अनुसंधान निदेशालय के अनुरोध के मुताबिक समूह-पांच की श्रेणी संख्या 36 के तहत गैस रूम ऑपरेटर के पदों की संख्या को दो से बढ़ाकर 32 कर दिया है. अब गैस रूम ऑपरेटर के 32 पदों पर भर्ती की जाएगी.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

आयोग ने जारी किया संशोधित ब्यौरा

इसमें सामान्य वर्ग के लिए 17, डीएससी (वंचित अनुसूचित जातियां) के लिए 4, पिछड़ा वर्ग (ए) के लिए 4 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए भी चार पद शामिल है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संशोधित जानकारी भी साझा कर दी गई है. ऐसे में जो भी युवा इन पदों पर शामिल होना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छी खुशखबरी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.