हरियाणा CET पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी ITI इंस्ट्रक्टर की भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी और डी की सरकारी भर्तियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी CET अनिवार्य किया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)  की तरफ से 26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था. बता दें कि 4 दिसंबर को परीक्षा का परिणाम जारी हुआ. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं.

HSSC

जल्द शुरू होगी भर्ती

अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. आयोग द्वारा मेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी इसके बाद मेरिट आधार पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी. इस परीक्षा के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

इसी बीच पलवल से विधायक गौरव गौतम की तरफ से आईटीआई पदों को लेकर जानकारी दी गई है. प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है. विधायक गौरव गौतम की तरफ से जानकारी दी गई है कि ITI इंस्ट्रक्टर के 609 पदों के लिए इस CET में भर्ती होगी.

भेजी मांग: गौतम

उन्होंने कहा कि इन पदों को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास मांग भेज दी गई है. इस प्रकार सीईटी में आने वाली विभिन्न भर्तियों में आईटीआई इंस्ट्रक्टर के भी 609 पद शामिल होंगे. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होना चाहते हैं, वह अपनी तैयारी सुचारू रूप से करते रहें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.