चंडीगढ़ | हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा और आगे की कार्रवाई को लेकर बैठक की गयी है.
संबंधित लेटर जारी
इस बैठक में उन्होंने पूरी जानकारी प्राप्त की कि भर्तियों की प्रगति कहां तक हुई है. इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने 103 प्रकार के पदों के लिए कार्यभार ग्रहण से संबंधित लेटर जारी किया है. मुख्यमंत्री द्वारा वित्त विभाग की ओर से 103 प्रकार की भर्तियों के लिए अनुमोदन और कार्यभार ग्रहण पत्र जारी करने की संस्तुति की गयी है.
विभिन्न विभागों में होगी भर्ती
इसमें विभिन्न विभागों में 3240 क्लर्क पद, परिवहन विभाग में चालक, टीजीटी पदों के लिए कार्यभार ग्रहण पत्र जारी करने आदि की प्रक्रिया सम्मिलित है. इसके साथ ही, 835 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), 112 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर), 1820 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) और 370 भारी वाहन चालकों के लिए कार्यभार पत्र जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं.
