हरियाणा: ग्रुप डी उम्मीदवारों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, जल्द जारी हो सकता है परिणाम

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो युवा ग्रुप डी भर्ती परिणाम का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि ग्रुप डी का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा. यह परिणाम पिछले सीईटी के आधार पर ही होगा. हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी की सरकारी नौकरियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी को अनिवार्य किया गया है.

HSSC

HSSC अध्यक्ष ने दी जानकारी

हरियाणा सरकार की तरफ से भी ऐलान किया जा चुका है कि ग्रुप डी के लगभग 7500 पदों के लिए परिणाम जारी किया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है. HSSC अध्यक्ष ने सूचना दी कि जल्द ही ग्रुप डी का परिणाम जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  माइकल क्लार्क की स्पिन गेंदबाजी पर हरियाणा के CM नायब सैनी का कमाल, 1 ओवर में लगाए 2 छक्के

आयोग की वेबसाइट से जुड़े

यह परिणाम पुराने सीईटी के आधार पर ही जारी किया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से अभ्यर्थियों को यह भी संदेश दिया गया है कि वे न तो भ्रमित हों और न चिंतित. कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे. सभी उम्मीदवार किसी भी अधिकृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट से जुड़े रहें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.