चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला सरकारी कर्मचारियों का वेतन 29 अक्टूबर को दिया जाएगा. 30 तथा 31 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का वेतन 29 अक्टूबर को दिया जाएगा. यह सूचना हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने दी तथा उनकी वेबसाइट पर भी इसका नोटिस डाला गया.
आपको बता दें कि 27 अक्टूबर को सर्व कर्मचारी संघ ने अपना पत्र सरकार को सौंपा था जिसमें उन्होंने अक्टूबर माह की वेतन 29 अक्टूबर तक देने की मांग की थी. प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ही मांग को मानते हुए सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का वेतन 29 अक्टूबर तक देने का ऐलान किया है.
हरियाणा सरकार ने 30 अक्तूबर, 31 अक्तूबर व एक नवंबर 2021 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को अक्तूबर माह का वेतन व सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन व अन्य भत्ते 29 अक्तूबर 2021 को देने का निर्णय लिया । pic.twitter.com/G1EUjryArT
— DPR Haryana (@DiprHaryana) October 28, 2021
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार को ज्ञापन सौंपा था जिसमें उन्होंने कारण बताते हुए कहा था कि दिवाली का पर्व नजदीक है. जिसके चलते सरकारी अवकाश भी है जिसके कारण उन्होंने सभी कर्मचारियों की सैलरी 29 अक्टूबर तक मांगने की मांग की थी.आज सरकार ने कर्मचारियों की मांग को मानते हुए उनके वेतन को देने का ऐलान किया है.
सर्व कर्मचारी संघ के प्रमुख तर्क जिसके फलस्वरूप मानी सरकार
सर्व कर्मचारी संघ ने कहा था कि दिवाली का पर्व है जिस पर बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदने होते हैं. साथ ही काफी सारे खर्च होते हैं जिसके लिए वेतन की आवश्यकता है. बीच में सरकारी अवकाश इसलिए उन्होंने मांग की थी कि सभी कर्मचारियों का वेतन 29 अक्टूबर से पहले दे दिया जाए.
आज सरकार ने सर्व कर्मचारी संघ की इस बात पर ध्यान दिया.सभी कर्मचारियों व पेंशनर्स का वेतन 29 अगस्त तक देने का विश्वास भी दिलाया है. कर्मचारियों में वेतन ना मिलने के कारण जो नाराजगी देखने को मिल रही थी. वह अब वेतन मिलने के बाद कम होगी.
