हरियाणा में इन सरकारी स्कूलों को किया जाएगा मर्ज, शिक्षा विभाग की बैठक में लिया गया फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा के जिन सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या 20 या इससे कम है ऐसे सरकारी स्कूलों को मर्ज (समायोजित) करने की तैयारी की जा रही है. 22 नवंबर को शिक्षा विभाग की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की थी. इसी बैठक में यह फैसला लिया गया कि 20 या इससे कम छात्र संख्या वाले सरकारी स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाए.

school 3

इन सरकारी स्कूलों में किया जाएगा मर्ज

मौलिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया हैं, जिन्हें एक किलोमीटर के दायरे में स्थित दूसरे सरकारी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा. फिलहाल, ऐसे स्कूलों की संख्या 1076 कही जा रही है. दूसरे स्कूलों में समायोजित किए जाने वाले बच्चों के परिवहन का खर्च सरकार वहन करेगी.

छात्र संख्या बढ़ाने के लिए मिलना चाहिए समय

कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू हो चुका है. प्रदेश में लगभग 13 हजार 500 प्राथमिक स्कूल हैं. करीब 750 से ज्यादा प्राथमिक स्कूल और लगभग 300 मिडिल स्कूल ऐसे हैं, जिन्हें कम छात्र संख्या की वजह दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जा सकता है. राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव दीपक ने बताया कि स्कूलों को मर्ज करने के अपेक्षा छात्र संख्या बढ़ाने के लिए एक साल का समय दिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.