हरियाणा में इन संपत्ति मालिकों को बड़ी राहत, विकास शुल्क का पैसा वापस लौटाएगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार ने उन प्रोपर्टी होल्डर को बड़ी राहत प्रदान की है जिनकी संपत्तियों पर विकास शुल्क लागू नहीं होता लेकिन उन्होंने इसका भुगतान कर दिया था. सरकार ने इस मामले के संज्ञान में आते ही इस विकास शुल्क को वापस लौटाने का फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले से 1588 संपति मालिक लाभान्वित होंगे.

Rupees Money

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इन प्रॉपर्टी होल्डर की पहचान कर ली है. जहां संपत्ति मालिकों ने HSVP, HSIIDC, लाइसेंस कॉलोनियों, सीएलयू प्राप्त संपत्तियों, लाल- डोरा आवासीय संपत्तियों एवं कृषि संपत्तियों में विकास शुल्क अदा कर दिया था. विभाग द्वारा संबंधित नगर पालिकाओं को ऐसी संपत्तियों का विवरण उपलब्ध करवा दिया गया है.

इन संपत्ति धारकों को मैसेज भेजकर सूचना दी गई है कि वे इस संदर्भ में निर्धारित प्रावधानों के तहत एनडीसी पोर्टल पर आवेदन करके अदा की गई विकास शुल्क की राशि को वापस प्राप्त कर सकते हैं. इस प्रकार के संपत्ति धारकों को कुल 5 करोड़ 19 लाख रुपए की राशि वापस की जा रही है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

उन्होंने संपत्ति मालिकों से आग्रह किया कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ulbhryndc.org पर जाकर अपना सम्बन्धित विवरण उपलब्ध करवाएं ताकि इस बारे में विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही की जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.