चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ के जो भी युवा चंडीगढ़ में स्थायी भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है. जी हां, इन युवाओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. 2026 में यूटी प्रशासन बड़े लेवल पर खाली पदों पर भर्ती का ढांचा तैयार कर चुका है. अगले 2- 3 महीनों के अंदर विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
चंडीगढ़ में जल्द शुरू भर्ती
लगभग 3 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर यूटी प्रशासन के पर्सोनल विभाग ने सेंट्रल सर्विस रुत्त्स लागू होने के बाद नए भर्ती नियमों का ड्राफ्ट बना लिया है. यूटी चीफ सेक्रेटरी के निर्देशों पर सभी विभागों से स्वीकृत और खाली पदों की जानकारी अगले 15 दिनों में इकट्ठी करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि अगले 2 से 3 महीनों के अंदर खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाए. जानकारी के मुताबिक, यूटी के पर्सोनल विभाग की तरफ से यूटी प्रशासन के 40 से ज्यादा विभागों में स्वीकृत 550 विभिन्न पदों में से 330 के रिक्रूटमेंट रुल्स (आरआर) को हरी झंडी दे दी है.
पूरे देश के युवा करते हैं आवेदन
अन्य पदों को भी मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है. चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रुल्स लागू होने के बाद अब नए सिरे से रिक्रूटमेंट रुल्स बनाए गए हैं. चंडीगढ़ में स्थायी नौकरी के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवा आवेदन करते हैं. पिछले साल शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड पदों पर शिक्षकों की भर्ती की गई थी.
विभागों में कर्मचारियों के खाली पदों को भरना प्रशासन की प्रायरिटी लिस्ट में है. जिन पदों के लिए भर्ती नियमी को अप्रूवल मिल चुका है उन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. सभी विभागों से इस बारे में कार्रवाई करने को कहा गया है- एच राजेश प्रसाद, चीफ सेक्रेटरी, चंडीगढ़ प्रशासन
