हरियाणा के BPL और AAY कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता तेल, सरकार ने बदले नियम

चंडीगढ़ | हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड के माध्यम से राहत भरी सुविधा जारी की गई है. प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्ड धारकों को अब राशन डिपो पर ₹30 में 1 लीटर और ₹100 में 2 लीटर सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा.

Ration Depot

1 लीटर अतिरिक्त लेने पर दोबारा नहीं मिलेगा तेल

इस योजना में बीते 1 महीने के भीतर फिर से बदलाव किया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए हिसार डीएफएससी अमित शेखावत ने बताया कि राज्य के 43.52 लाख गरीब परिवारों को 1 लीटर तेल ₹30 में और 2 लीटर तेल पहले की तरह ₹100 में दिया जाएगा. यदि कोई लाभार्थी 1 लीटर अतिरिक्त तेल लेता है तो वह उस महीने दोबारा अतिरिक्त तेल की मांग नहीं कर सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

जारी हुआ नोटिफिकेशन

इस विषय में सभी जिलों के मुख्यालयों पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बता दें कि राज्य सरकार ने 1 जुलाई से कार्ड धारकों को 2 लीटर सरसों का तेल ₹100 में देने के निर्देश दिए थे. इससे पहले यह तेल ₹40 में दिया जाता था. विपक्षी पार्टियों और आम जनता द्वारा सरसों तेल की बढ़ी कीमतों का विरोध किया गया था. इन्हीं मांगों को देखते हुए सरकार ने डिपो पर मिलने वाले तेल की कीमतों में फिर से कमी कर दी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts