जल्द घोषित होगा हरियाणा CET रिजल्ट, लॉगिन डिटेल्स से चेक कर पाएंगे स्कोरकार्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा के लिए करीबन 13 लाख उम्मीदवारों में रजिस्ट्रेशन किया था. परीक्षा में करीबन 92 फ़ीसदी उम्मीदवार शामिल हुए. इसके बाद, आयोग द्वारा आंसर की जारी की गई और आपत्तियां मांगी गई. अब सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार है.

Haryana CET HSSC CET

जल्द जारी होगा CET रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जल्द ही से सीईटी रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे व इसे डाउनलोड कर सकेंगे. स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन डिटेल चाहिए होगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित किये गए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रिजल्ट का अभ्यर्थी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

देख पाएंगे स्कोरकार्ड

संभावना है कि हरियाणा CET रिजल्ट अगस्त 2025 के लास्ट जारी किया जाएगा. इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे और अब सब अपने स्कोरकार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन डिटेल दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग द्वारा सीईटी का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा. इस रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर और अन्य अहम विवरण शामिल होंगे. इसके बाद, आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. पदों के अनुसार, उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.