हरियाणा के किसानों की बढ़ी टेंशन, खाद की कीमतों में हुआ इजाफा; अब लगेंगे इतने रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों के सामने एक और जहां मौसम, महंगाई समेत अनेकों समस्याएं सामने रहती हैं. वहीं, दूसरी तरफ अब किसानों के सामने एक और मुश्किल आ खड़ी हुई है. किसानों और बागवानों के लिए अब नया सीजन शुरू होने से पहले एक और दिक्कत सामने आई है. दरअसल, खाद के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों के हाथ में मायूसी लगी है.

Khad Chidkav

250 रूपए की हुई बढ़ोतरी

हिमफेड द्वारा एनपीके (12- 32- 16) खाद पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 250 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. 50 किलो की खाद की बोरी जहाँ इससे पहले 1470 रुपए में मिलती थी, वहीं अब यह 1720 रुपए में बिक रही है. विशेषज्ञ बताते हैं कि यह तीनों पोषक तत्व सेब के पेड़, फल और दूसरी फसलों के लिए काफी लाभदायक होते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

बागवानी पर प्रभाव

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए तो इस खाद को काफी फायदेमंद माना जाता है. इस खाद के न मिलने से बागवानी पर प्रभाव पड़ सकता. यही कारण है कि जब से खाद के दामों में बढ़ोतरी की खबरें सामने आई है, तब से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए नजर आ रहे हैं. अब से पहले 50 किलो की जिस खाद के लिए वह 1470 रुपए दे रहे थे, अब उसी के लिए उन्हें ₹250 ज्यादा चुकाने होंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts