एल्विश यादव पर पूर्व सीएम खट्टर का ताज़ा बयान, पढ़े नोयडा मामले पर क्या कहा?

चंडीगढ़ | बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 विजेता एल्विश यादव का नाम सांप का जहर सप्लाई करने के मामले से जुड़ गया है. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में 26 वर्षीय यूट्यूबर ने इसमें शामिल होने से इनकार किया, लेकिन बाद में सांप के जहर की व्यवस्था करने की बात स्वीकार की है. फिलहाल, पार्टी में सांप के जहर की व्यवस्था करने के लिए एल्विश पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उस पर ड्रग्स की खरीद- फरोख्त में फाइनेंस का काम करने का आरोप है.

Manohar Lal Khattar Elvish Yadav

पूर्व CM मनोहर लाल का वीडियो हो रहा वायरल

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में खट्टर एल्विश यादव के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. तारीफ करते हुए खट्टर कहते हैं कि हरियाणा में बहुत प्रतिभा है, लेकिन एल्विश जैसी प्रतिभा कम ही देखने को मिलती है. इस मामले पर अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

उन्होंने अब इस नए मामले को लेकर अपनी राय लोगों के सामने रखी है. पूर्व सीएम खट्टर ने एल्विश मुद्दे पर खुलकर बात की. एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि एल्विश आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Lallantop (@thelallantop)

मनोहर लाल खट्टर ने कहा- मेरा और एल्विश का कोई पूर्व परिचय नहीं है. हमने 15 मिनट तक मंच साझा किया था. हमें पता चला था कि वह व्यक्ति नशामुक्ति अभियान में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. इस काम के लिए मैंने उनकी तारीफ की उनसे कहा कि अगर एल्विश यादव इस अभियान में काम करेंगे तो मैं उनका समर्थन करता हूं. अब जब यह नया मामला सामने आ गया है, तो मैंने इसकी पृष्ठभूमि में कोई दिलचस्पी नहीं ली है. जो कुछ भी बताया जा रहा है, अगर वह सच है तो गलत है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

माता- पिता ने कही ये बात

माता- पिता ने एल्विश पर लगे सभी आरोपों को झूठ बताया है. एल्विश के माता- पिता का कहना है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है. उसे मजाक करने की आदत है, लेकिन वह कभी भी इस तरह का काम नहीं कर सकता. उन्होंने आज तक जो कुछ भी कमाया है, अपने दम पर कमाया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.