खुशखबरी: हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए की बड़ी घोषणा, पढ़े

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में अग्रिम मोर्चे पर जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही प्रदेश भर की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को एक्सग्रेसिया के तहत 20 लाख रुपए के दायरे में लाया गया है.

aanganwadi

मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने का काम किया है, जिससे फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर यदि किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या किसी सहायिका की कोरोना काल में मृत्यु हो जाती है तो उनके परिजनों को 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी.

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री कमलेश ढांडा ने अपने बयान में बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने हेतु प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में प्रदेश के सभी 25 हजार 962 आंगनबाड़ी केंद्रों के 50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाएं अपना योगदान दे रही है. टेस्टिंग, ट्रेकिंग एंड ट्रिटमेंट अभियान में घर-घर पहुंच इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किशोरियों,दूध पिलाने वाली माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को भी पोषण आहार वितरण करने का काम भी पूरी निष्ठा व लग्न से किया है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

ऐसे में विभाग द्वारा कोरोना काल के दौरान मृत्यु होने पर राशि बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजा था. मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम मोर्चे पर जिम्मेदारी निभा रही इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को निधन होने की स्थिति में एक्सग्रेसिया के तहत 20 लाख रुपए राशि देने की मंजूरी दी है जो पहले 10 लाख रुपए थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.