हरियाणा सरकार ने फिर से मांगा ग्रुप सी के खाली पदों का ब्यौरा, 10 दिसंबर तक भेजनी होगी जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा ग्रुप सी पदों के लिए 26 और 27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन किया गया था. अभी तक इस परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. रिजल्ट घोषित करने की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने फिर से सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी मांगी है. इससे पहले भी सरकार द्वारा सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी भेजने को कहा गया था.

CM Nayab Singh Saini

10 दिसंबर तक भेजनी होगी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को सीधी भर्ती कोटे के अंतर्गत ग्रुप सी पदों की मांग भेजने की लास्ट डेट 10 दिसंबर कर दी है. पहले यह तारीख 15 नवंबर निर्धारित की गई थी. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, सभी बोडौँ व निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. यह निर्देश 10 नवंबर को जारी पूर्व निर्देशों के आंशिक संशोधन के रूप में जारी हुए है.

खाली पदों पर न हो कोई कार्रवाई

सरकार ने लिपिक के पदों के लिए वर्तमान में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को कोई मांग नहीं भेजने का भी फैसला लिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि निकट भविष्य में लिपिक के खाली पदों को कामन काडर के ग्रुप डी कर्मचारियों से भरने का मामला विचाराधीन है. ऐसे में जिन विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा पहले ही लिपिक पदों की मांग आयोग को भेजी जा चुकी है, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश जारी किए गए हैं. आयोग को भी ऐसे मांगपत्र पर आगे कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.