हरियाणा सरकार ने बदला राजभवन का नाम, फटाफट जानें अब क्या होगी नई पहचान

चंडीगढ़ | हरियाणा में अब राजभवन को नए नाम से जाना जाएगा. बता दे कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के पत्र के आधार पर हरियाणा के राजभवन चंडीगढ़ नाम बदलकर लोक भवन हरियाणा कर दिया गया है. यह नया नाम 1 दिसंबर 2025 से सभी सरकारी कामकाज में लागू हो गया है. गर्वनर के सचिव IAS दुष्मंता कुमार बेहरा की ओर से जारी नोटिफिकेशन में लिखा है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र पर यह फैसला लिया गया है.

CM Nayab Singh Saini

राजभवन का नाम बदलने वाला हरियाणा देश का 10 वां राज्य बन गया है. हरियाणा से पहले राजस्थान सहित 9 राज्यों के राज भवनों का नाम बदलकर लोक भवन किया जा चुका है.

नई स्टेशनरी छपेगी

हरियाणा राज भवन का नाम लोक भवन करने के बाद कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे. नाम बदलने के बाद ही अब सरकार से जुड़ी पूरी स्टेशनरी और रिकॉर्ड में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. लोक भवन के साइन बोर्ड और नेम प्लेट भी बदले जाएंगे. इनको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय साल राज्यपालों के सम्मेलन में हुई चर्चा में कहा कि राज भवन नाम उपनिवेशवाद को दर्शाता है. इसीलिए राज्यपालों और उप- राज्यपालों के कार्यालयों को अब लोक भवन और लोक निवास के नाम से जाना जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

लोक भवन में क्या- क्या होगा?

लोक भवन में गर्वनर का आधिकारिक निवास और ऑफिस है. चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स और झील से घिरा हुआ यह भवन एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है. इसका डिजाइन आर्किटेक्ट पियरे जेनेरेट ने तैयार किया था, जो चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकारों में से एक है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.