ग्रुप D भर्ती की तैयारी में लगी हरियाणा सरकार, जल्द जारी होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन नोटिस

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET को अनिवार्य किया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पोर्टल खोला गया था. जल्द ही, ग्रुप सी के लिए CET  का आयोजन किया जाएगा. फिलहाल, सरकार ने ग्रुप डी सरकारी भर्ती के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है.

HSSC Panchkula

अगस्त में आयोजित हो सकता है CET

HSSC द्वारा जल्द ही ग्रुप- डी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का नोटिस जारी किया जा सकता है. इसके बाद, ग्रुप D भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन अगस्त में हो सकता है. हालांकि, अभी इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप डी के लिए 17 लाख तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. शनिवार को सरकार द्वारा सभी विभागों के अध्यक्षों  से ग्रुप D के खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी गयी है.

साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान

चीफ सेक्रेटरी द्वारा लिखे पत्र में कहा गया था कि साल 2023 के भर्ती विज्ञापन के बाद साल 2024 में ग्रुप डी में नौकरी दी गई थी. इस भर्ती के कुछ युवा अभी शेष है. विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें इन रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार भी ग्रुप D के साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान कर चुकी है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

सरकार कुल 7,596 पदों पर नियुक्ति करेगी. सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के बाद सरकार राज्य में SC आरक्षण के वर्गीकरण को लागू कर चुकी है. इसके बाद, इन पदों में से 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए रिज़र्व किए गए हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.