हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को दिया झटका, इस वजह से लिया गया फैसला; पढ़ें खबर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से अनुबंध पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया गया है. सरकार की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि सरकारी विभागों, बोर्ड- निगमों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर नियुक्त सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाया जाए. वित्त और मानव संसाधन से संबंधित सभी पदों पर सिर्फ पक्के कर्मचारी और अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा.

CM Nayab Singh Saini

भ्रष्टाचार की शिकायतें

पब्लिक डीलिंग और संवेदनशील पदों पर कच्चे कर्मचारियों को लगाने से भ्रष्टाचार की शिकायतों में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, जिसके चलते मुख्य सचिव के अधीनस्थ मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड- निगमों के प्रबंध निदेशक और मुख्य प्रशासक, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को संवेदनशील पदों की पहचान कर नियमित कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश जारी किए हैं.

नियमित कर्मचारियों को दिया जाए प्रभार

लिखित आदेशों में बताया गया है कि 13 अगस्त 2021 को जारी निर्देश के मुताबिक संवेदनशील और वित्तीय मामलों से संबंधित पदों का प्रभार सिर्फ नियमित कर्मचारियों को सौंपा जाना चाहिए. किसी भी स्थिति में संविदा कर्मचारियों को इन पदों पर नियुक्त न किया जाए. मानव संसाधन और लेखा का काम सभी विभागों और संगठनों का अहम काम है.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

सरकारी निर्देशों का हो रहा उल्लंघन

कई जगहों पर अब भी संवेदनशील पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर तैनात व्यक्तियों को लगाया जा रहा है जो सरकारी निर्देशों का उल्लंघन है. निर्देश दिए गए हैं कि मानव संसाधन और लेखा से संबंधित सभी शाखाओं से संविदा कर्मचारियों को हटाकर नियमित आधार पर काम करने वाले ग्रुप ए, बी, सी व समकक्ष कर्मचारियों को कार्यभार सौंपा जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.