हरियाणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाई सैलरी

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस तबके को खुशखबरी देते हुए उनके लिए कई बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने मानदेय में वृद्धि के साथ रिटायरमेंट पर मिलने वाली सम्मान- राशि में बढ़ोतरी कर आंगनवाड़ी कर्मियों को त्योहारी सीजन का तोहफा दिया है.

aanganwadi

मानदेय में बढ़ोतरी की सौगात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का 10 साल से अधिक नौकरी समय हो गया है उनके मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है. उन्हें अब 12,661 रूपए की जगह 14 हजार रूपए प्रति माह वेतन मिलेगा. वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 10 (10 वर्ष से कम सेवा) व मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता का मानदेय 11,401 रूपए से बढकर 12,500 रूपए कर दिया गया है.

इसके अलावा आंगनवाड़ी सहायिका का मानदेय 6,781 रूपए से बढकर 7,500 रूपए हो गया है. वहीं, रिटायरमेंट पर मिलने वाली सम्मान- राशि में भी बढ़ोतरी की गई है. अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर 1 लाख नहीं बल्कि 2 लाख रूपए की राशि मिलेगी. जबकि आंगनवाड़ी सहायिका को रिटायरमेंट पर 50 हजार की बजाय 1 लाख रुपए की सम्मान- राशि दी जाएगी.

फ़रवरी 2024 में होगी परीक्षा

सीएम ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सालाना वर्दी भत्ता 800 रूपए से बढाकर 1500 रूपए किया गया है. वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पदोन्नति के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी 2024 में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि गांव के सरकारी स्कूलों में 4000 नई बाल वाटिकाएं स्थापित की जाएंगी.

आंगनवाड़ी कर्मियों को बड़ी सौगात देने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद पूरे देश में सबसे ज्यादा मानदेय हुआ हरियाणा की आंगनवाडी कर्मियों का हो गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.