अवैध खनन रोकने की तैयारियों में जुटी हरियाणा सरकार, विभाग में स्वीकृत पदों की संख्या में होगी बढ़ोतरी

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश में अवैध खनन को लेकर सख्त एक्शन की तैयारियां कर रही है. इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुर्नगठन आयोग की सिफारिश मान ली है. खनन एवं भू- विज्ञान विभाग में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 632 से बढ़ाकर 890 की जाएगी. रोहतक के एग्रो माल में दुकान नहीं रखने के इच्छुक अलॉटियों को ब्याज सहित धनराशि लौटाई जाएगी.

CM Nayab Singh Saini

लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रीमंडल की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. प्रदेश सरकार ने खनन एवं भू- विज्ञान विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों के पदों और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए पुनर्गठन आयोग बनाया हुआ है. खनन प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 890 कर दिया है. सरकार ने यह फैसला अवैध खनन को रोकने और खनन नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

रकम जमा करने की अनुमति

बैठक में एग्रो मॉल रोहतक के अलॉटियों को एग्रो मॉल पंचकूला की तर्ज पर राहत देने का निर्णय लिया गया है. रोहतक के सेक्टर- 14 में 38 कनाल और 15 मरला के प्लाट पर विकसित एग्रो मॉल में 282 दुकानें है, जिनमें से 78 अलॉट हो चुकी है. जो अलॉटी दुकान नहीं रखना चाहते उन्हे धनराशि ब्याज सहित लौटाई जाएगी और जो रखना चाहते है उन्हें बोर्ड की पिछली स्कीम यानी विवादों का समाधान- ॥ के तहत बकाया रकम जमा करने की अनुमति होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.