हरियाणा में PGT शिक्षकों के कॉन्ट्रैक्ट पर सरकार का नया फैसला, पोर्टल पर जल्द होगा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) का गठन किया गया है. इसके जरिए हरियाणा के नागरिकों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नौकरियां प्रदान की जाती हैं, जिसने ने पीजीटी का अनुबंध बढ़ाने के लिए एक नोटिस जारी किया है. जी हां, इस नोटिस के जरिए जानकारी दी गई है कि इसके माध्यम से लगे पीजीटी का अनुबंध आगे बढ़ाया जा रहा है.

Teacher Madam

नोटिस जारी

आपको सूचित करते हुए निर्देश दिए जाते है कि इस निर्देशालय द्वारा पत्र क्रमांक 4/ 2- 2023 पी०जी०टी० (2) दिनांक 21.07.2025 के अंतर्गत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये कार्यरत पी०जी०टी०टी०जी०टी० (Para Teacher Associate) का अनुबंध 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाया गया था. फिलहाल, मुख्य सचिव हरिवाणा की ओर से जारी हिदायतें क्रमांक 16/ 7/ 2015- 2HR- III दिनांक 22.08.2025 द्वारा सभी अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का अनुबंध दिनांक 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है.

30 सितंबर 2025 तक बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट

निदेशालय द्वारा पत्र कमांक 4/ 2- 2023 पी०जी०टी० (2) दिनाक 21.07.2025 की निरंतरता, मुख्य सचिव महोदय द्वारा वर्तमान में जारी हिदायतें कमांक 16/ 7/ 2015-2HR-III दिनांक 22.08.2025 के मद्‌देनजर वर्तमान में कार्यरत सभी पीजी०टी० का अनुबंध दिनांक 30.09.2025 तक बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़े -  दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा तापमान, हरियाणा में हीट का असर तेज; नहीं मिलेगी राहत

पत्र के अनुसार, यह निर्देश दिए जाते हैं कि उपरोक्त हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्य कर रहे अध्यापक जिन स्कूलो में कार्यरत है वहाँ के प्राचार्यों/ डी०डी०ओ० को निर्देश देने का कष्ट करें कि इस कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट अपने लेवल पर बढ़ाने के बारे तथा हरियाणा रोजगार निगम के पोर्टल पर अपडेट करने के बारे में जो कार्यवाही करनी है, वह जल्दी- से- जल्दी करने का कष्ट करें. इन अध्यापकों के रूल्स व शर्त पहले जारी निर्देशों के मुताबिक ही होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.