हिसार | सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) का गठन किया गया है. HKRN के जरिए सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं. सरकारी स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे शारीरिक शिक्षा सहायक, कला शिक्षा सहायक अब सीधे सरकार की नजरों में आ चुके हैं.
HKRN शिक्षा सहायकों का पूरा रिकॉर्ड
मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला की तरफ से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है व कहा गया है कि 2022 से 2024 के बीच नियुक्त इन कर्मचारियों का पूरा डाटा 48 घंटे में ई- मेल के जरिए भेजा जाए. ये शिक्षा सहायक प्रदेश के करीबन सभी सरकारी स्कूलों में ड्यूटी कर रहे हैं. यह डेटा सेवा सुरक्षा एक्ट 2024 के तहत तैयार हो रहा है, ताकि सभी संविदा शिक्षकों की सेवा स्थिति, नियुक्ति तिथि व जॉब प्लेस का रिकॉर्ड इकट्ठा किया जा सके.
48 घंटे में मांगा पूरा डाटा
हर जिले को स्कूलों में कार्यरत सभी एचकेआरएन शारीरिक शिक्षा सहायक व कला शिक्षा सहायकों का डेटा एक्सेल शीट में भरकर tgtbranch@gmail.com पर अनिवार्य रूप से भेजना होगा. यदि किसी जिले से समय पर सूचना नहीं भेजी तो इसके लिए संबंधित जिला अधिकारी जिम्मेदार रहेगा. सरकार ने कर्मचारी का नाम, स्कूल और कोड, जिला, जॉब एक्टिविटी, एचकेआरएन कर्मचारी आईडी, नियुक्ति तिथि, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर और ई- मेल देने के लिए आदेश जारी किया है.
