चंडीगढ़ | बीते 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त रूप से हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा (CET Group D) का आयोजन करवाया है. इस भर्ती के जरिए ग्रुप डी के लगभग 13,536 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. लगभग 8.51 लाख उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है. परीक्षा की आंसर की भी जारी की जा चुकी है.
21 नवंबर को हुई सुनवाई
अब सभी उम्मीदवार बस परीक्षा के रिजल्ट के इंतजार में है पर इस भर्ती से जुड़ा मामला पंजाब में हरियाणा हाई कोर्ट जा पहुंचा है. इस मामले में 21 नवंबर को सुनवाई भी की गई. CET Group D पर जिन दो मामलों में केस लगे हैं अब उनके लिए अगली तारीख दे दी गई है. इस भर्ती के लिए वरुण और अर्पित में केस लगाए हैं. दोनों ही मामलों के लिए अब अगली तारीख दे दी गई है.
रिजल्ट पर नहीं है कोई भी स्टे
वरुण का केस सोशल इकनोमिक क्राइटेरिया को लेकर है जिसके लिए अगली तारीख 18 जनवरी 2024 दी गई है वही अर्पित वाले केस के लिए अगली सुनवाई 31 जनवरी 2024 को की जाएगी. आपको बता दें कि रिजल्ट पर अभी कोई भी स्टे नहीं है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कभी भी परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है.
