होली पर गेस्ट टीचर्स की हुई बल्ले-बल्ले, वेतन बढ़ोतरी का पत्र जारी

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर सरकार ने होली के अवसर पर अतिथि अध्यापकों को वेतन वृद्धि का बड़ा तोहफा दिया है. मनोहर सरकार ने 17 मार्च को सूबे के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों का वेतन वृद्धि का लेटर जारी कर दिया है. यह बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2021 से मिलेगा.

TEACHER

बता दें कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अतिथि अध्यापकों ने 23 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2022 तक धरना प्रदर्शन किया था. इसके बाद मांगों पर सहमति बनी और सरकार ने वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया. प्रदेश सरकार ने अब वीरवार यानि 17 मार्च को अतिथि अध्यापकों का मानदेय बढ़ोतरी का 3% का लेटर जारी कर दिया.

बता दें कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वर्तमान में 13746 अतिथि अध्यापक कार्यरत हैं. नए पत्र के अनुसार अब गेस्ट जेबीटी का वेतन 31720, मास्टर का 36600 और प्रवक्ता का 43920 रुपए हो गया है. यह मानदेय अतिथि अध्यापक सेवा बिल 2019 के अनुसार हुआ है. पहले एक्ट के समय वेतन 26000, 30000 और 36000 रुपए थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

अनुपस्थिति की जगह लीव लगेगी

मिली जानकारी अनुसार हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग बीते वीरवार को प्रदेश महासचिव पारस शर्मा की अध्यक्षता में निदेशक जे गणेशन के साथ हुई थी. इस दौरान अतिथि अध्यापकों की प्रमुख मांगों 3% मानदेय बढ़ोतरी, आंदोलन के दौरान अवकाश पर रहे अतिथि अध्यापकों को लीव और अध्यापकों का जो वेतन कटा हैं, उसकी भरपाई की जाएगी पर सहमति बनी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.