हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का नया निर्देश, HRMS डेटा सत्यापन के बिना नहीं होगी ट्रांसफर प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल कैडर की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी कर्मचारियों के HRMS (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) रिकॉर्ड को अपडेट और सत्यापित करने के निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना सही और प्रमाणित डेटा के ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी. महानिदेशक उच्च शिक्षा (DGHE) कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी जिला उच्च शिक्षा अधिकारियों (DHEO), सरकारी कॉलेजों, पुस्तकालयों, एनसीसी इकाइयों के प्राचार्यों, डीडीओ और चेकर को 30 जुलाई 2026 तक यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

Transfer

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2026 के तहत प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से पहले कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सही, अद्यतन और सत्यापित होना जरूरी है. इसका उद्देश्य स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाना है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में लगेगा iPhone का लंगर, WhatsApp पर निकलेगा नाम और घर पहुंचेगा फोन

होगी कार्रवाई

HRMS में स्वीकृत प्रत्येक संशोधन की जिम्मेदारी संबंधित चेकर की होगी. यदि बिना उचित दस्तावेजों के सत्यापन के कोई गलत, फर्जी या नियमों के विपरीत जानकारी अपडेट की जाती है तो संबंधित चेकर के खिलाफ सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

दिए गए निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि HRMS डेटा अपडेट, रिकॉर्ड में सुधार और लंबित आपत्तियों के निपटारे की पूरी प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरी कर ली जाए. विभाग ने इस कार्य को टॉप प्रायोरिटी घोषित किया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.