हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, 7 दिन में पोर्टल पर डेटा अपलोड अनिवार्य

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं. राज्य सरकार की तरफ से सभी विभागों में ग्रुप डी कर्मचारियों के सुचारू समायोजन और पोस्टिंग प्रोसेस को आसान व पारदर्शी बनाने के लिए अहम निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत, सभी विभागाध्यक्षों को हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड (एचकेसीएल) के पोर्टल पर ग्रुप डी के खाली पदों का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करने के आदेश जारी किए गए हैं.

Haryana CM Nayab Singh Saini

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला

मुख्य सचिव कार्यालय ने इसे लेकर लेटर जारी किया है. जारी किए गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी विभाग एक हफ्ते के अंदर एचकेसीएल के रिक्विजिशन पोर्टल पर ग्रुप डी रिक्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी अपलोड कर दें. इस निर्णय के पीछे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन ग्रुप डी कर्मचारियों ने अब तक जॉइनिंग नहीं की है, उन्हें पोर्टल पर दर्ज उनकी पोस्ट प्राथमिकताओं के अनुसार बिना किसी परेशानी के समायोजित या फिर से पोस्ट किया जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

पोस्टिंग प्रक्रिया बनेगी पारदर्शी

सरकार द्वारा यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली रिक्तियों के साथ सक्षम प्राधिकारी की तरफ से विधिवत वेरीफाइड सर्टिफिकेट भी संलग्न किया जाए. यह प्रमाण पत्र यह निश्चित करेगी कि अपलोड किए गए डेटा पूर्ण रूप से सही है. वहीं, दूसरी तरफ संबंधित विभाग नए अनुशंसित ग्रुप डी कर्मचारियों की पोस्टिंग भी इसी प्रमाणित जानकारी के आधार पर करेंगे. इस व्यवस्था से न सिर्फ पोस्टिंग प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी बल्कि कर्मचारियों की नियुक्ति भी समय पर सुनिश्चित हो सकेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.