‘घमंड में रावण का भी हों गया था नाश…’ अनिल विज की पांव धुलवाने वाली तस्वीर पर मचा बवाल

चंडीगढ़ । हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर हरियाणा की राजनीति गरमा गई है. विपक्षी पार्टियों द्वारा इन तस्वीरों को लेकर मंत्री विज व हरियाणा भाजपा पर लगातार निशाना साधा जा रहा है. जिन तस्वीरों को लेकर हरियाणा की राजनीति गरमाई हुई है , उनमें से एक तस्वीर में कुछ लोग सोफे पर बैठे मंत्री विज के पांव धोते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी आरती की जा रही है. जबकि एक अन्य तस्वीर में कुछ लोग मंत्री के सामने खाने की मेज पर अनेक प्रकार के व्यंजनों के साथ हाथ जोड़े खड़े हैं.

anil vij viral pic

कुलदीप बिश्नोई ने किया ट्वीट

स्व चौधरी भजनलाल जी के सुपुत्र एवं कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया ‘ये महाशय तो भाजपा के मंत्री हैं. अंधेर नगरी चौपट राज, मत भूलो एक दिन नहीं रहेगा ये तख्तो ताज! कभी टंकियों पर उछलकूद करने वाले वोट देने वाली जनता का मान-सम्मान सब भूल गए आज! घमंड में रावण का भी हो गया था नाश, ये बात सुन लो मेरी आज.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘कंगना के बाद इन पैर धोने वालों को भी पद्मश्री मिलना चाहिए.’

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर और प्रमोशन पर बनी सहमति

आम आदमी पार्टी का निशाना

इसी फोटो पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टूटेजा ने मंत्री विज और फोटो में मौजूद लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह सब देखकर हैरानी हुई कि आधुनिकता के इस दौर में इस तरह के लोग हैं जो भगवान की तरह किसी के पांव धो रहे हैं और खाने की मेज पर सैकड़ों प्रकार का खाना लगाकर हाथ जोड़े खड़े हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.