हरियाणा में अब बस स्टॉप पर खड़े होकर नहीं करनी पड़ेगी पूछताछ, मोबाइल ऐप से मिलेगी हर बस की लाइव लोकेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा में रोडवेज विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है. अब यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन मोबाइल पर ही मिल सकेगी. इसके लिए उन्हें अपने स्मार्टफोन में एक विशेष ऐप डाउनलोड करना होगा. परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि 15 अगस्त तक इस ट्रैकिंग सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा.

Haryana Roadways

मोबाइल पर मिलेगी जानकारी

परिवहन मंत्री ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से यात्री यह भी देख सकेंगे कि उनकी बस कितने बजे बस स्टॉप पर पहुंचेगी. इसके अलावा रोडवेज के उपकरणों और सामान का भी डिजिटल रिकॉर्ड इस ऐप में स्टोर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंत्री पद संभालते ही उन्होंने सभी बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का आदेश दे दिया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

एयरपोर्ट जैसी सुविधा अब बस अड्डों पर भी

मंत्री विज ने बताया कि एयरपोर्ट की तरह अब बस अड्डों पर भी बसों के आवागमन की जानकारी देने के लिए स्क्रीन लगाई जाएंगी. इससे यात्रियों को यह जानकारी मिलती रहेगी कि उनकी बस कितनी देर में पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में उपकरण खरीदने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है. यह सामान जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा.

अधिकारियों को सभी सामान का डिजिटल डाटा स्टोर करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बढ़ावा दे रही है और जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts