2 और 3 दिसंबर को होगी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2023 के आयोजन में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है उनके लिए एक बड़ी खबर है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से HTET 2023 का आयोजन किया जाना है. बोर्ड की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, HTET एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2023 को जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे.

HTET

2 और 3 दिसंबर कों होगी परीक्षा

जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है वह अपने एडमिट कार्ड हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से जारी की गई सूचना के मुताबिक HTET परीक्षा का आयोजन 2 और 3 दिसंबर 2023 को किया जाएगा. पहले दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल 3 का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद अगले दिन 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी. अंत में 3 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल 1 का पेपर आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BSEH हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिख रहे लिंक HTET 2023 Admit Card पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर उसमें अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें. जैसे ही आप सब्मिट बटन दबायेंगे आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा.
  • अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज को डाउनलोड करें.
  • एडमिट को प्रिंट करा ले तथा उसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें.
  • यदि आप इस बारे में और ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा (BSEH) की वेबसाइट देखते रहे. जैसे ही लिंक एक्टिव होगा आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.