हरियाणा में शिक्षकों के तबादले की जगी उम्मीद, नई ट्रांसफर पॉलिसी 2025 जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर नीति 2025 लागू कर उसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. कैबिनेट ने नीति को मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन के लिए फाइल को हरियाणा मानव संसाधन विभाग के पास भेजा गया है. इसी सप्ताह हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है.

TEACHER

क्रम में बदलाव संभव

शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई संभावित सूची में अलग- अलग 5 श्रेणियों के अध्यापकों के ट्रांसफर एक निश्चित क्रम में किए जाने की संभावना है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राशसनिक आवश्यकता के अनुसार किसी भी श्रेणी का ट्रांसफर अभियान अलग से भी चलाया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर क्रम में बदलाव भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

इसी सप्ताह होगी तबादले की शुरुआत

सबसे पहले जिले के बाहर ट्रांसफर के लिए जूनियर बेसिक टीचर (JBT) और कला एवं शिल्प टीचर (C&V) के ट्रांसफर होंगे. इसके बाद पीएम श्री विद्यालय व मॉडल संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसके बाद, प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक तथा विस्तारित वरिष्ठ मुख्य अध्यापक के ट्रांसकर किए जाने की संभावना है.

पीजीटी, टीजीटी, सीएंडवी, एचटी (मुख्य अध्यापक) और जेबीटी श्रेणी का ट्रांसफर अभियान चल सकता है. सबसे अंत में प्राथमिक शिक्षक व अतिथि अध्यापकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया संचालित की जा सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.