हरियाणा के युवाओं की लगी लॉटरी, सरकार दिलाएगी विदेश में नौकरी; अब इस तारीख तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. स्लोवाकिया, रूस, नॉर्वे और जर्मनी में विभिन्न पदों के लिए पहले 11 जुलाई तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई 2025 कर दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

Job Student School College

इन देशों में मिल रही नौकरी

HKRN द्वारा स्लोवाकिया, रूस, नॉर्वे और जर्मनी में वेयरहाउस और कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस योजना के तहत, रूस और जर्मनी में 50- 50 युवाओं को तथा स्लोवाकिया और नॉर्वे में 25- 25 युवाओं को भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की निगरानी में यह प्रक्रिया चल रही है, ताकि विदेश में काम करने के इच्छुक युवाओं को बिना किसी परेशानी के अवसर मिल सकें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

हरियाणा बना ऐसा दूसरा राज्य

यह तीसरी बार है जब राज्य सरकार विदेश में रोजगार देने की प्रक्रिया चला रही है. इससे पहले इज़राइल में 225 युवाओं का चयन किया गया था, जिनमें से 180 वर्तमान में वहां काम कर रहे हैं. दुबई के लिए भी 100 युवाओं का चयन हो चुका है, जिनका कौशल प्रशिक्षण जारी है. केरल के बाद हरियाणा दूसरी ऐसी राज्य सरकार है, जो अपने स्तर पर युवाओं को विदेश में नौकरी दिलवाने का प्रयास कर रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts