इजरायल में 5000 पदों पर हरियाणा के युवाओं को नौकरी का मौका, 22 अगस्त तक कर पाएंगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा में जो युवा स्टाफ और नर्स की पढ़ाई कर रहे है, उन्हें इजरायल में नौकरी करने का मौका मिलेगा. हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) की तरफ से ऑनलाइन आवेदन के लिए मंगलवार को पोर्टल खोल दिया गया है. इजरायल में कुल 5000 युवाओं को नौकरी करने का अवसर दिया जाएगा. इसमें 90 प्रतिशत महिलाओं और 10 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी.

Job Exam Student Collage 1

22 अगस्त तक कर पाएंगे आवेदन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के पोर्टल के जरिये 25 से 45 आयु सीमा वाले अभ्यर्थी 22 अगस्त तक आवेदन कर पाएंगे. कौशल रोजगार निगम ने आवेदन के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है और नियम व शर्तों के अनुसार जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट), एएनएम (असिस्टेंट नर्स मिडवाइफरी), जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी), बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स अप्लाई कर पाएंगे.

ऑनलाइन माध्यम में होगा इंटरव्यू

इसके लिए 10वीं की योग्यता अनिवार्य है. हालांकि, अंग्रेजी स्किल का ज्ञान 12वीं तक का होना जरूरी है. पासपोर्ट की वैलिडिटी कम से कम तीन साल के लिए होनी चाहिए. इजरायल के वीजा के मुताबिक मेडिकल फिटनेस की शर्तों को पूरा करना होगा. साक्षात्कार ऑनलाइन मोड से होगा. इस दौरान वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी. नर्सिंग स्टाफ के लिए भर्ती होने वाले युवाओं को घरों पर ही देखभाल करने की जिम्मेदारी मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सूर्य की तपिश छुड़ाने लगी पसीने, मौसम विभाग ने फिर जताईं बूंदाबांदी की संभावना

यह होनी चाहिए योग्यता

इसके अतिरिक्त अनुभव की बात करें तो देखभाल सेवाओं को देने वाली योग्यता और किसी भारतीय नियामक प्राधिकरण की ओर से कम से कम 990 घंटे के देखभाल से जुड़ा पाठ्यक्रम भी पूरा किया हो. उम्मीदवारों ने भारत में ट्रेनिंग ली हो. इसके साथ ही नर्सिंग, फिजियोथैरेपी, नर्स सहायक या दाई के प्रशिक्षण का भी सर्टिफिकेट हो.

मॉरीशस में भी नौकरी करने का मिलेगा अवसर

इसके साथ ही मॉरीशस में भी युवाओं को नौकरी करने का मौका दिया जाएगा. एचकेआरएनएल के पोर्टल के जरिये मॉरीशस में शिप टू शोर गैन्ट्री ऑपरेटर (एसटीएस) और रबर टायर गैन्ट्री ऑपरेटर (आरटीजी) के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए भी 22 अगस्त तक आवेदन कर सकते है. दोनों ही पदों के लिए 15- 15 युवा चाहिए है. इसके साथ ही, 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर मॉरीशस में नौकरी के लिए 25 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन भेज सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.