हरियाणा के किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

चंडीगढ़ । फसल खराब होने के बाद मुआवजे की मांग कर रहे हरियाणा (Haryana) के किसानों के लिए शुक्रवार 4 फरवरी को बड़ी खबर सामने आई. हरियाणा सरकार ने उन किसानों को जिन की फसलें भारी बारिश से जलभराव या कीट हमलों के कारण खराब हो गई थी, मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हरियाणा सरकार ने इसके लिए 561 करोड़ की राशि स्वीकृत की है. इस राशि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिश की जाएगी.

KISAN 2

आपको बता दें कि पिछले साल बेमौसम बरसात और पश्चिम की तरफ से आए कीटों के चलते भारी संख्या में फसलों को नुकसान पहुंचा था. हरियाणा के अलावा पंजाब की भी बहुत से जिले इससे प्रभावित हुए थे. तभी से किसान लगातार अपनी फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे थे. अब सरकार ने 561 करोड़ की राशि इसके लिए स्वीकृत कर ली है, जिससे इन किसानों को जल्द मुआवजे का भुगतान होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

हरियाणा के जनसंपर्क विभाग ने सरकार के इस कदम की सूचना देते हुए ट्विटर पर लिखा, “हरियाणा के किसानों को हर प्रकार से जाखिम फ्री बनाने और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप राज्य सरकार ने प्रदेश में हुई भारी वर्षा, जलभराव तथा कीट हमलों से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा देने के लिए ₹561.11 करोड़ की राशि स्वीकृत की है.”

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts