हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएं, खुलेंगे 330 नए उप- स्वास्थ्य केंद्र

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी बीच सूबे की नायब सैनी सरकार 330 नए उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित कर रही है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके. जिला परिषदों के माध्यम से इन केंद्रों के भवन निर्माण का काम कराया जा रहा है. बता दें कि अभी 255 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है, जबकि शेष 75 केंद्रों के लिए टेंडर और अन्य अनुमोदन प्रक्रियाएं जारी है. सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक सभी केंद्रों का निर्माण पूरा कराना है. प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 55 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है.

CGHS Health Doctor Hospita

निर्देश किए गए जारी

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 255 केंद्रों में 9 का निर्माण पूरा हो चुका है. विभाग का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बजट के अनुसार कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए है. पंचायती राज मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा है कि विभाग को सौंपे गए कार्यों को प्राथमिकता से और मानकों के अनुसार पूरा किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

CMHO भी संभालेंगे जिम्मेदारी

नए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी. सामान्यतः इन केंद्रो पर सहायिका नर्स मिडवाइफ (ANM) और पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW) तैयार किए जाते है. अब आधुनिक केंद्रों पर मध्यस्तरीय स्वास्थ्य प्रदाता (MLHP) के साथ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की भी नियुक्ति की जाएगी.

प्रत्येक केंद्र में 3 से 4 कमरें होंगे, जहां ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ अन्य प्राथमिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में बड़ा सुधार होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.